G-20 Summit 2023, G-20 Summit क्या है? | G-20 Full Form, Logo, Theme, Date,

G-20 Summit 2023, G-20 Summit क्या है? | G-20 Full Form, Logo, Theme, Date,

G-20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितम्बर 2023 को नई दिल्ली में होना है, इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। विदेशो से आमंत्रित G-20 शिखर सम्मेलन के सदस्यों का आना शुरू हो गया है इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। इस ब्लॉग के माध्यम से समझेंगे की ''G-20 क्या है?'', ''G-20 की स्थापना कब हुई और क्यों हुई'', ''G-20 में कितने देश शामिल हैं''

G-20 क्या है?

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी [Group of Twenty], जिसे आमतौर पर G-20 के नाम से जाना जाता है, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जो गंभीर वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। G20 अर्थशास्त्र, वित्त, व्यापार, जलवायु परिवर्तन और अन्य सहित कई वैश्विक मुद्दों पर नीतियों पर चर्चा और समन्वय करने का एक मंच है। G20 के सदस्य देश विश्व की अर्थव्यवस्था और जनसंख्या के एक महत्वपूर्ण हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। G-20 देशो का वैश्विक आर्थिक उत्पादन [global economic production] में 80%, वैश्विक जनसंख्या [global population] में 60% का योगदान है।

G-20 का गठन [formation] क्यों और कब हुआ?

जी-20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के जवाब में, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देने और भविष्य के आर्थिक संकटों को रोकने के लक्ष्य के साथ की गई थी। तब से, समूह वित्त से परे वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक व्यापक मंच के रूप में विकसित हुआ है। इसकी सदस्यता में उन्नत और उभरती दोनों अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं, जो इसे राष्ट्रों का एक विविध और प्रभावशाली समूह बनाती है।

G-20 में कौन कौन देश से शामिल है

1. अर्जेंटीना
2. ऑस्ट्रेलिया
3. ब्राज़िल
4. कनाडा
5. चीन
6. फ्रांस
7. जर्मनी
8. भारत
9. इंडोनेशिया
10. इटली
11. जापान
12. मेक्सिको
13. रूस
14. सऊदी अरब
15. दक्षिण अफ्रीका
16. दक्षिण कोरिया
17. टर्की
18. यूनाइटेड किंगडम
19. संयुक्त राज्य अमेरिका
20. यूरोपीय संघ (सामूहिक रूप से प्रतिनिधित्व)

G-20 की अध्यक्षता भारत के पास

G-20 की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 को इन्डोनेशियाई राष्ट्रपति 'जोको विडोडो' द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तानांतरित किया। भारत इतिहास में पहली बार G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 43 प्रतिनिधिमंडल प्रमुख [Heads of Delegation] 9 से 10 सितंबर 2023 में नई दिल्ली में स्थित 'प्रगति मैदान' के ''भारत मंडपम'' में भाग लेंगे। जो कि G-20 में अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन है।

G-20 का लोगो [logo] और थीम [theme]

G-20 का लोगो [Logo] भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों - केसरिया, सफेद और हरे और नीले रंग से प्रेरणा लेता है। यह 'पृथ्वी ग्रह' को भारत के राष्ट्रीय फूल कमल से जोड़ता है जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है। पृथ्वी जीवन के प्रति भारत के ग्रह-समर्थक दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य रखता है। G20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में लिखा हुआ "भारत" है।
G-20 शिखर सम्मेलन का थीम [theme] ''वसुधैव कुटुम्बकम'' है, जिसका अर्थ "एक पृथ्वी · एक परिवार · एक भविष्य" जो महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है।

G-20 सम्मलेन में आमंत्रित किये गए Guest Countries

G-20 शिखर सम्मलेन में कुल 9 देशो को गेस्ट [Guest] के तौर पर आमंत्रित किया गया है, इससे भारत का अपने पडोसी देशो के साथ रिश्ता और मजबूत और अपने आप को 'दक्षिण एशिया' में लीडर के तौर पे शाबित करने का मौका मिलेगा।

1. बांग्लादेश
2. मिस्र [Egypt]
3. मॉरिशस
4. नीदरलैंड
5. नाइजीरिया
6. ओमान
7. सिंगापुर
8. स्पेन
9. संयुक्त अरब अमीरात [दुबई]